एक्सप्लोरर

Nipah Virus: निपाह से लड़ने के लिए ICMR बनाएगा वैक्सीन, ऑस्ट्रेलिया से मंगाई जा रही एंटीबॉडी, पढ़ें अपडेट्स

Nipah Virus Updates: निपाह वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार की तरफ से पुख्ता कदम उठाए जा रहे हैं. वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी खरीदी जा रही है.

Nipah Virus News: केरल के कोझिकोड में शुक्रवार को निपाह वायरस का एक नया मामला सामने आया. इस तरह इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या छह हो गई. अब तक दो लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं. केरल बढ़ रहे निपाह वायरस मामलों से लड़ रहा है. दिमाग को नुकसान पहुंचाने वाला ये वायरस संक्रमित चमगादड़ों, सूअर और इंसानों के शरीर के तरल पदार्थ के संपर्क में आने से फैलता है. 2018 में पहली बार केरल में निपाह सामने आया था.

हालात के मद्देनजर केरल सरकार बिल्कुल अलर्ट मोड में है. संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की लगातार टेस्टिंग हो रही है. केरल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसने कुल मिलाकर 1080 लोगों की पहचान की है, जो सीधे तौर पर संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं. इन सभी लोगों के सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं. कोझिकोड में स्कूल-कॉलेज समेत सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है. लोगों से भी सतर्क रहने को कहा गया है.

सरकार ने भी वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अपनी तरफ से प्रयास करने शुरू कर दिए हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह निपाह वायरस के इलाज के लिए ऑस्ट्रेलिया से 20 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की खरीददारी करेगी. आइए निपाह पर अब तक के अपडेट्स जानते हैं.

  • ICMR के डीजी राजीव बहल ने शुक्रवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया से खरीदी जा रही दवाओं को संक्रमण के शुरुआती स्टेज में दिया जा सकता है. उनके मुताबिक, अभी तक भारत में किसी को भी दवा नहीं दी गई है. उन्होंने बताया कि निपाह संक्रमित होने पर मृत्यु दर बहुत ज्यादा है. निपाह बीमारी की मृत्यु दर 40 से 70 फीसदी के बीच है, जबकि कोविड में मृत्यु दर 2 से 3 फीसदी थी. उन्होंने बताया कि IMCR इस बीमारी के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने के लिए काम शुरू करने की योजना भी बना रही है. 
  • केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य सरकार को कहा कि वह निपाह वायरस को ध्यान में रखते हुए मासिक पूजा के लिए खुलने पर सबरीमाला की तीर्थयात्रा के लिए एक गाइडलाइंस को जारी करे. 
  • कोझिकोड में एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज समेत सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को रविवार तक बंद कर दिया गया है. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स से कहा गया है कि वे ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं. वहीं, निपाह केस का इलाज कर रहे सभी अस्पतालों को एक मेडिकल बोर्ड बनाने का निर्देश दिया गया है. ये बोर्ड दिन में दो बार बैठक कर अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगा. 
  • स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अन्य जिलों में लगभग 29 लोग निपाह संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हैं. उन्होंने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना है. 30 अगस्त को मरने वाले व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने वाले 17 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है. 
  • केरल पुलिस ने निपाह वायरस को लेकर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोइलांडी निवासी 40 वर्षीय अनिल कुमार ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें सर्कुलेट की हैं. इसमें दावा किया गया है कि निपाह को लेकर फार्मा कंपनियां माहौल बना रही हैं. 

यह भी पढ़ें: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का खौफ, एक हफ्ते के लिए स्कूल-कॉलेज बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget